আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मछली कांटा फेंकने पर सास से विवाद के बाद बहू ने दो मासूमों के साथ पिया जहर, पुत्र की मौत

Published on: May 18, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. विकासखण्ड के ग्राम अनसुला में एक विवाहिता ने छोटे से विवाद के कारण अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में 1 वर्षीय पुत्र उसत राम पटेल की उपचार के दौरान मेकाहारा रायपुर में मौत हो गई जबकि स्वयं एवं ढाई वर्षीया पुत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार ग्राम अनसुला के वित्राम पटेल की पत्नी खीरबाई पटेल (23) अपनी सास से अलग अपने पति एवं बच्चों के साथ रहती हैं. सोमवार सुबह घर में विवाद मछली के कांटा फेंकने से शुरू हुआ. खीर बाई की सास अलग रहती हैं. उसकी सास ने उसके घर के तरफ मछली खाकर उसका कांटा फेक दी थी.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के दो और नए मरीज मिले, अब 36 एक्टिव केस

इस बात पर दोनों में विवाद हुआ था. खीरबाई और उनकी सास के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. सुबह आवेश में आकर खीरबाई ने घर में रखे कीटनाशक खुद पीकर अपनी पुत्री गरिमा एवं पुत्र उसतराम को भी पिला दिया. सूचना पर सांकरा पुलिस ने गम्भीर हालत में पहुंच चुकी खीर बाई एवं दोनों बच्चों को तत्काल पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. सभी की स्थिति गंभीर होने से तीनों को रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया. जहां पुत्र उसतराम की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. वहीं मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में सांकरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. बयान नहीं लिए जा सके हैं. मामले की जांच वे स्वयं कर रहे हैं.

http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं घर-घर जाकर लेंगी लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now