আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज, अब 11 एक्टिव केस

Published on: May 16, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को एक और कोरोना मरीज मिला है. संक्रमित युवक बालोद जिले के दल्लीराजहरा का रहने वाला बताया जा रहा है. बालोद कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है. युवक को इलाज के लिए रायपुर एम्स लाया जा रहा है. उक्त युवक प्रवासी मजदूर है जो महाराष्ट्र से लौटा है. जिसे बालोद जिला अस्पताल के क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा गया था. सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अब कोरोना पॉजिटिव आई है. प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है.

http://चार्ज लेते ही थाना प्रभारी ने किया गांवों का दौरा, कहा- अवैध गतिविधियों पर लगाएंगी रोक

महासमुंद जिले के सभी 10 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

महासमुंद. जिले में रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव मिले सभी 10 संदिग्धों की रिपोर्ट RT-PCR में निगेटिव आई है. हालांकि उन्हें क्वॉरंटाइन में रहने की हिदायत एम्स के डॉक्टरों ने दी है. बता दें कि गुरूवार शाम 3 की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी और शनिवार को 7 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रायपुर एम्स भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है. यह खबर हम सभी के लिए एक राहत देने वाली खबर है.

http://‘मांग नहीं मानी तो सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएगा पूरा बाजार’

भालू के हमले से तेंदूपत्ता तोड़ रहा युवक घायल

महासमुंद. पटेवा क्षेत्र के रूमेकेल जंगल में आज सुबह तेंदूपत्ता तोड़ रहे युवक पर अचानक एक भालू ने हमला कर दिया. युवक ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचा. ग्रामीणों की मदद से युवक को उपचार के लिए तुमगांव में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 6 बजे की है. रूमेकेल निवासी रामशरण ठाकुर तेंदूपत्ता तोड़ रहा था. जिसे भोजन की तलाश में घूम रहे भालू ने घायल कर दिया. ग्रामीणों ने डायल 112 से युवक को उपचार के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. वन विभाग की ओर से युवक को 500 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now