नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के सागर के दलबतपुर में मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 मजदूर घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही सागर और छतरपुर दोनों जिलों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. घायलों को तत्काल बंडा के प्राथमिक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया. सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे. बता दें कि यूपी के औरैया में शनिवार तड़के 3.30 बजे सड़क के किनारे खड़ी मजदूरों से भरी एक ट्रक को दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दी.
http://औरैया में भीषण सड़क हादसा, 24 मजदूरों की मौत
इस घटना में 24 मजदूरों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर संभाग में हुए सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा सागर में सड़क दुर्घटना में कई श्रमिक बंधुओं के असमय काल कवलित तथा घायल होने का दुखद समाचार मिला. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि.
http://तहसीलदार कार्यालय में सोशल डिस्टेंस तार-तार, एक ही दिन 73 लोगों की पेशी









