আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद जिले में मिले 10 कोरोना संदिग्ध, शासकीय कर्मचारी भी शामिल

Published on: May 14, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. जिले में कोरोना के 10 संदिग्ध मरीज मिले हैं. रैपिड टेस्ट में बुधवार को 3 और आज गुरूवार को 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरके परदल ने बताया कि रैपिड टेस्ट में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन सभी का पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल रायपुर एम्स भेजा गया है. इनमें से कुछ को सरायपाली स्थित भारती हॉस्पिटल और कुछ को ढोढरकसा में क्वॉरंटाइन किया गया है. बुधवार को पॉजिटिव पाए गए तीन मजदूर ओड़िशा से लौटे हैं. इनमें एक बागबाहरा ब्लॉक और दो मजदूर पिथौरा ब्लॉक के हैं. प्रशासन ने इन इलाकों को एहतियातन सील कर दिया है. साथ ही स्वास्थ्य अमला इन क्षेत्रों में जांच में जुट गया है. आज मिले संदिग्धों में कई शासकीय कर्मचारी शामिल हैं. रैपिड टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने के बाद सभी के परिजनों को क्वॉरंटाइन कर दिया गया है.

http://महिला पटवारी 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई

बस मालिकों ने कोरोना की लड़ाई में दिए वाटर कूलर

बलौदाबाजार. जिला मुख्यालय में संचालित यात्री बसों के मालिकों ने स्वप्रेरणा से वाटर कूलर दान किए हैं. उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को वाटर कूलर की चाबी एवं कागजात सौंपे. वाटर कूलर को आपदा प्रबंधन शाखा की पंजी में लिया गया है. कोविड अस्पताल सहित कोरोना की लड़ाई में लगे स्वास्थ्य कर्मचारी एवं मरीजों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा. करीब डेढ़ सौ लीटर जल धारण क्षमता के कूलर की कीमत लगभग 50 हजार रुपए है.कलेक्टर ने स्वेच्छापूर्वक कोरोना की लड़ाई में हाथ बटाते हुए कूलर प्रदान करने के लिए दानदाता बस मालिकों को धन्यवाद दिया है. इस अवसर पर पुरूषोत्तम सोनी जय माता दी ट्रेवल्स, तोषण साहू साहू बस सर्विस, लखन पटवा जय महामाया ट्रेव्हल्स, प्रकाश शर्मा शिवानी ट्रेव्हल्स, श्री शुक्ला राधेश्याम ट्रेव्हल्स और मानक ठाकुर उपस्थित थे.

http://आज से डीडी भारती पर प्रसारित होगा ‘विष्णु पुराण’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now