नई दिल्ली. विष्णु पुराण आज यानि 14 मई से डीडी भारती पर प्रसारित होगा. इसे शाम को 7 बजे टीवी पर देख पाएंगे. डीडी भारती ने ट्वीट कर शो की टाइमिंग और डेट का ऐलान किया है. ये शो भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों पर बेस्ड है. बता दें, इस सीरियल में नीतीश भारद्वाज ने विष्णु का रोल प्ले किया था. इससे पहले वे बीआर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण का रोल कर चुके हैं. विष्णु पुराण को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. ये शो 23 जनवरी 2000 को टेलीकास्ट हुआ था. इसके 126 एपिसोड थे.
http://मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश-बिहार में सड़क हादसे, 16 मजदूरों की मौत
विष्णु पुराण में नीतीश भारद्वाज के अलावा वैदेही अमरुते, सुधीर दलवी, समर जय सिंह, इंद्र मोहन, विक्रांत चतुर्वेदी अहम रोल में दिखे थे. बता दें कि इससे पहले रामानंद सागर की रामायण ने जबरदस्त टीआरपी हासिल की. टीआरपी चार्ट में ये शो नंबर वन पर रहा. वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत ने भी धूम मचाई. शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा. इन दिनों दूरदर्शन पर श्रीकृष्णा टेलीकास्ट हो रहा है.
http://रास्ते में बनाई लकड़ी से गाड़ी, बेटी व गर्भवती पत्नी को बिठाकर 800 किमी खींच ले आया मजदूर
STARTING FROM TODAY –
Watch #VishnuPuran at 7 pm on DD Bharati pic.twitter.com/YrL7rjKaxg— DD Bharati दूरदर्शन भारती (@DD_Bharati) May 14, 2020










