আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला पटवारी 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई

Published on: May 14, 2020
---Advertisement---

खरसिया. एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक महिला पटवारी को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक आवेदक बड़ेदेवगांव तहसील खरसिया निवासी संजय साहू पिता लखन लाल साहू ने स्वयं और दो नाबालिग भाइयों के नाम से गांव में जमीन खरीदी थी. समय के साथ भाइयों के बालिग होने पर ऋण पुस्तिका दुरुस्त कराने के लिए उसने पटवारी कुमारी सुमित्रा सिदार से संपर्क किया, जिसने इस कार्य के लिए 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग की. इस पर आवेदक ने 3 मार्च 2020 को लिखित शिकायत पत्र उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया.

http://आज से डीडी भारती पर प्रसारित होगा ‘विष्णु पुराण’

शिकायत की वाइस रिकार्डर देकर सत्यापन कराया गया जो सही पाई गई. वहीं ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी कुमारी सुमित्रा सिदार पटवारी हल्का नंबर-16, ग्राम-बकेली, तहसील-खरसिया को प्रार्थी से 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए आज गुरुवार को रंगे हाथों पकड़ा. आरोपी के विरूद्ध धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते गिरफ्तार किया गया है. प्रार्थी द्वारा रिश्वत संबंधित बातचीत को रिकार्ड करने के बाद प्रार्थी के पिताजी का स्वास्थ्य खराब होने एवं लॉकडाउन होने से आज कार्रवाई की गई है.

http://मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश-बिहार में सड़क हादसे, 16 मजदूरों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now