আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V19 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: May 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo ने भारत में V19 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. वीवो V19 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,990 रुपए है. जबकि इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,990 रुपए है. इस स्मार्टफोन को पियानो ब्लैक और मिस्टीक सिल्वर कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन को 15 मई से Amazon India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 712 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है.

http://पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान, बोले- नए रूप, नए नियम वाला होगा लॉकडाउन 4

वीवो V19 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं – प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो सुपर वाइड ऐंगल है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसिसंग के लिए है और एक कैमरा 2 मेगपिक्सल का मैक्रो कैमरा है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में दो पंचहोल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं. पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. कंपनी ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में लो ब्राइटनेस एंटी फ्लिकर टेक्नॉलजी दी गई है जो डार्क में आंखों को न चुभे. इस स्मार्टफोन में Android 10 बेस्ड कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. पावर के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं सुरक्षा के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

http://नमक की कालाबाजारी करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई : भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now