আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme Narzo 10 और Narzo 10A लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Published on: May 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स Realme Narzo 10 और Narzo 10A को भारत में लॉन्च कर दिया हैं. रियलमी Narzo 10 की कीमत 11,999 रुपए जबकि Realme Narzo 10A की कीमत 8,499 रुपए है. रियलमी Narzo 10 में 4GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है, जबकि Narzo 10A में 3GB रैम और 32GB मेमोरी है.

http://VIDEO : शहनाज-जस्सी गिल का गाना ‘कह गई सॉरी’ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल

Realme Narzo 10 स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जहां मिनी ड्रॉप नॉच है. ये स्मार्टफोन MediaTek Helio G89 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर चलता है. इस स्मार्टफोन में Android 10 बेस्ड Realme UI है. इसमें चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 18W क्विक चार्ज का सपोर्ट है. इसमें तीन कार्ड स्लॉट दिए गए हैं और इसमें  भी रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसे आप दो कलर वेरिएंट्स – दैट व्हाइट और दैट ग्रीन में खरीद सकते हैं.

http://आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Realme Narzo 10A स्पेसिफिकेशंस

Realme Narzo 10A में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड Realme UI पर चलता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 30 दिन का स्टैंडबाइ बैकअप दिया गया है. इसे आप सो व्हाइट और सो ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे. फोन के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now