আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Published on: May 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी देश में जारी लॉकडाउन में छूट देने या इसे बढ़ाने को लेकर घोषणा कर सकते हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी. उन्होने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संतुलित रणनीति बनाने की जरूरत है.

http://नमक की कमी की अफवाहों के बाद लगी कतार, मुहमांगी कीमत में खरीदते रहे लोग

उन्होंने राज्यों से संक्रमण गांवों तक न पहुंचने देने की रणनीति बनाने का आग्रह भी किया. पीएम मोदी ने राज्य की भूमिका की सराहना की थी. इस दौरान कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की वकालत की थी. जबकि गुजरात ने इसका विरोध किया. राजस्थान व केरल ने लॉकडाउन में अधिक फैसले लेने के लिए राज्यों को और अधिकार देने की वकालत की. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और तेलंगाना ने 12 मई से ट्रेनें चलाने का विरोध किया. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक व्यापक रणनीति के लिए सुझाव देने को कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की व्यवस्था से कैसे निपटना चाहते हैं.

http://हफ्ते में दो दिन खुलेंगी दुकानें तो भीड़ उमड़ेगी ही, लोग बोले- प्रशासन का अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now