नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 67152 हो गई है. अब तक 20,917 का इलाज किया जा चुका है जबकि 44,029 एक्टिव केस हैं जिन पर निगरानी रखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4213 नए केस सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है. जबकि 1569 मरीज ठीक हुए है. रिकवरी रेट बढ़कर अब 31.15% हो गया है. अग्रवाल ने बताया कि 8 मई को संशोधित डिस्चार्ज पॉलिसी की घोषणा की थी. डिस्चार्ज से पहले टेस्टिंग की जरूरत नहीं.
http://थाना प्रभारी ने दिखाई तत्परता, स्वास्थ्य जांच कराकर मजदूरों को भेजा घर
डिस्चार्ज के बाद 7 दिन आइसोलेशन में रहना जरूरी है. ये डिस्चार्ज पॉलिसी कई देशों को देखकर किया गया है. स्टडी के आधार पर बदलवा किया गया है. एनआईवी पुणे में कोविड कवच डेवलप किया है जो एंटीबॉडी टेटिंग किट है. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत लगभग 4000 भारतीयों को 23 उड़ानों से वापस भारत लाया गया है. 468 विशेष ट्रेनों द्वारा 5 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल 101 विशेष ट्रेने चलाई गईं हैं.
http://बाजार में घूमते रहे महाराष्ट्र से लौटे मजदूर, पुलिस ने जिम्नेजियम हॉल में ठहराया
The total number of recoveries is 20917, 44029 people are under active medical supervision. In last 24 hours, there were 4213 new cases & 1559 recoveries. Recovery rate is now at 31.15%. Total number of cases is at 67,152: Lav Agarwal, Joint Secretary of Health Ministry #COVID19 pic.twitter.com/cVWiV9fOvn
— ANI (@ANI) May 11, 2020
Discharge policy has been changed because several countries have changed their policy from test-based strategy to symptom & time-based strategy. We have also changed it based on this: Lav Agarwal, Joint Secretary of Health Ministry #COVID19 pic.twitter.com/eELaHPDfab
— ANI (@ANI) May 11, 2020
Around 4000 Indians have been brought back by 23 flights under #VandeBharathMission. Over 5 lakh migrant workers have been sent to their home states by 468 special trains. 101 special trains were run yesterday: Union Home Ministry Joint Secretary Punya Salila Srivastava pic.twitter.com/5pfFEcMVsX
— ANI (@ANI) May 11, 2020









