राजनांदगांव. मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के परधौनी में शुक्रवार देर रात पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. इसमें 4 नक्सली ढेर हो गए जबकि थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए पुलिस की टीम निकली थी इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की, जिसमें 4 नक्सलियों को मार गिराया. जिनमें दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं.
http://VIDEO : शाहरुख खान की हॉरर वेब सीरीज बेताल का ट्रेलर रिलीज
घटना स्थल से चारों नक्सलियों के शव और एक AK-47, 1 एसएलआर, 2.315 बोर राइफल बरामद की गई है. इस मुठभेड़ में मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा भी गोली लगने से शहीद हो गए. शहीद किशोर शर्मा अंबिकापुर के खाला गांव के रहने वाले थे. मुठभेड़ की सूचना पर रात में ही राजनांदगांव एसपी जितेन्द्र शुक्ला भी सर्चिंग टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मदनवाड़ा मुठभेड़ में शहीद श्याम किशोर शर्मा की शहादत पर दुःख जताते हुए उन्हें नमन किया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करें.
http://धोखेबाज प्रेमी को प्रेमिका ने सिखाया सबक, मिलने के बहाने बुलाया और किया पुलिस के हवाले
राजनांदगांव के मदनवाड़ा के पास परधौनी गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा जी की शहादत का समाचार दुःखद है।
मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे।
इस मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 9, 2020







