আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एम्स के निदेशक ने कहा- जून में पीक पर होंगे कोरोना के केस

Published on: May 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि जून महीने में कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर पहुंच सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का फायदा मिला है और लॉकडाउन में कोरोना के केस ज्यादा नहीं बढ़े. गुलेरिया ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि जिस तरीके से ट्रेंड दिख रहा है, कोरोना के केस जून में पीक पर होंगे. हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि बीमारी एक बार में ही खत्म हो जाएगी. हमें कोरोना के साथ जीना होगा. धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में कमी आएगी.

http://‘एसपी साहब… 30 हजार रुपए नहीं दिए तो बना दिया केस’

उन्होने कहा कि लॉकडाउन का फायदा मिला है. लॉकडाउन की वजह से ही मामले ज्यादा नहीं बढ़े. दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कम मामले बढ़े हैं. अस्पतालों ने लॉकडाउन में अपनी तैयारी कर ली है. डॉक्टर्स को प्रशिक्षण दिए गए हैं. पीपीई किट्स, वेंटिलेटर और जरूरी मेडिकल उपकरणों के इंतजाम हुए हैं. कोरोना की जांच बढ़ी है. उन्होने कहा कि कब तक कोरोना के मामले चलेंगे, कितना लंबा यह चलेगा, यह अभी से नहीं कह सकते लेकिन इतना जरूर है कि जब पीक पर कोई चीज होती है तो वहीं से वह डाउन होनी शुरू होती है. अब उम्मीद यही करते हैं कि जून में जब कोरोना के मामले पीक पर होंगे तो उसके बाद मामले धीरे-धीरे डाउन होना शुरू होंगे.

http://पेपर मिल में गैस रिसाव से 7 मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, 3 रायपुर रेफर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now