আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आरोग्य सेतु ऐप में डेटा सुरक्षित, हैकर के दावे पर सरकार ने दी सफाई

Published on: May 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आरोग्य सेतु ऐप पर पिछले कई दिनों से सवाल खड़े हो रहे हैं. मंगलवार को एक फ्रेंच हैकर ने आरोग्य सेतु ऐप को लेकर बड़ा दावा किया था. फ्रेंच हैकर रॉबर्ट बैपटिस्ट ने कहा कि उन्होंने इस ऐप में खामी ढूंढी है. हैकर ने ट्वीट किया- Aarogya Setu ऐप की सिक्योरिटी में गड़बड़ी मिली है. नौ करोड़ भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है. क्या आप प्राइवेट में कॉन्टेक्ट कर सकते हैं? अब निजता के उल्लंघन को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार का जवाब आया है.

http://विधायक के दबाव में 14वें वित्त की राशि से सरपंचों ने खरीदी सामग्री?

आरोग्य सेतु टीम ने आज सुबह बयान जारी कर ऐप में डाटा सुरक्षा को नुकसान और निजता के उल्लंघन की बात को गलत बताया है. टीम ने कहा है कि इस ऐप के जरिए यूजर की निजता का उल्लंघन नहीं होता है. आरोग्य सेतु की तरफ से कहा गया कि एक हैकर ने कुछ सवाल उठाए थे लेकिन आरोग्य सेतु ऐप में कोई खामी नहीं पाई गई है. हम लगातार टेस्टिंग और अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहे हैं. बता दें कि आरोग्य सेतु को भारत में लॉकडाउन शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद लॉन्च किया गया था. ये सरकार की आधिकारिक Covid-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप है, जिसे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा डेवलप किया गया है.

http://छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, अब 23 एक्टिव केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now