আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में सभी सार्वजनिक परिवहन सेवा लॉकडाउन अवधि में रहेगी बंद

Published on: May 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन अवधि के दौरान आगामी 17 मई तक राज्य में संचालित सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन यान, यात्री बस, सिटी बस, टैक्सी, आटो, ई-रिक्शा के संचालन को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. परिवहन आयुक्त द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और समस्त क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय, जिला परिवहन अधिकारियों को राज्य में संचालित सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन यान को आगामी आदेश तक बंद रखने कहा गया है.

http://सुबह 8 से शाम 7 बजे तक कल से खुलेंगी मदिरा दुकानें

विशेष एवं आपातिक परिस्थितियों में राज्य के भीतर एवं बाहर आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन यानों के संचालन के लिए राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अनुमति लेनी होगी. परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश में भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली एवं परिवहन मुख्यालय से समय-समय पर जारी पत्रों के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लोकहित में अंतर्राज्यीय तथा छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित होने वाली समस्त प्रकार के सार्वजनिक परिवहन सेवा को बंद रखने के संबंध में आदेश जारी किया गया है. वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 4 मई से दो सप्ताह की अवधि तक लॉकडाडन घोषित किया गया है.

http://महासमुंद-बसना में हफ्ते में दो और सरायपाली-पिथौरा में एक दिन खुलेंगी पंजीयक कार्यालय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now