नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शनिवार रात से जारी एनकाउंटर में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए. मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद नॉर्थ कश्मीर के एक घर में सुरक्षाबलों ने हमला बोला था. आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा था, उन्हीं को बचाने सेना और पुलिस की टीम गई थी. इन लोगों को सुरक्षाबलों ने छुड़वा लिया. शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष के अलावा, मेजर अनुज, सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं. मुठभेड़ हंदवाड़ा के छांजीमुल्लाह गांव में शनिवार शाम शुरू हुई थी. फिलहाल फायरिंग रूक गई है, सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. गाड़ियों की मूवमेंट रोक दी गई है.
http://अपने बीमार बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची बिल्ली! डॉक्टर रह गए हैरान
कोरोना योद्धाओं को सेना का सलाम, आसमान से फूलों की बारिश
नई दिल्ली. कोरोना योद्धाओं को आज देश की सशस्त्र बल अनोखे तरीके से सम्मान दे रही है. सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं. दिल्ली के पुलिस वॉर मेमोरियल में सलामी देते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. राजधानी स्थित एम्स और सफदरजंग अस्पताल पर सेना की ओर से पुष्प वर्षा की गई है. स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में सेना का ये योगदान उनके जज्बे को ताकत देने वाला है. एलएनजेपी, जीटीबी, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में भी सेना ने सम्मान भरा पैगाम दिया है.
http://ऋषभ पंत बोले- धोनी हमेशा मदद करते हैं लेकिन किसी समस्या का पूर्ण समाधान नहीं बताते
#WATCH IAF chopper showers flower petals on All India Institute of Medical Sciences to express gratitude and appreciation towards medical professionals fighting COVID19#Delhi pic.twitter.com/BLqaptSaDx
— ANI (@ANI) May 3, 2020
Delhi: IAF chopper showers flower petals on All India Institute of Medical Sciences to express gratitude and appreciation towards medical professionals fighting COVID19 pic.twitter.com/RY0X96zSPm
— ANI (@ANI) May 3, 2020









