আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राज्य सरकार का निर्णय, 30 जून तक वर्तमान बाजार मूल्य गाइडलाइन दर ही रहेंगे प्रभावशील

Published on: April 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए जमीनों के वर्तमान बाजार मूल्य गाइडलाइन दर की प्रभावशीलता 30 जून 2020 तक बढ़ा दी है. इस तिथि तक वर्ष 2019-20 के लिए प्रभावी बाजार मूल्य गाइडलाइन दर और उसके उपबंध ही प्रभावी रहेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश आज जारी कर दिए गए हैं.

http://अवैध शराब पर पुलिस की पैनी नजर, फिर जब्त कीं 70 लीटर महुआ शराब

अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं की नवीन मान्यता के आवेदन अब 30 मई तक

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2021-22 के लिए अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं की नवीन मान्यता आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मई तक कर दी गई है. पूर्व में नवीन मान्यता आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 30 अप्रैल निर्धारित थी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के गोयल ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 24 मार्च से 3 मई तक लॉकडाउन के कारण आवेदन प्राप्ति की तिथि बढ़ाकर 30 मई की गई है. अब शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं और 12वीं की नवीन मान्यता के लिए जो संस्थाएं आवेदन करना चाहती हैं तो वे 30 मई तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं.

http://सूरजपुर के 10 कोरोना संदिग्धों में से 3 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now