रायपुर. सूरजपुर जिले में मिले 10 कोरोना संदिग्धों में से 9 की जांच रिपोर्ट आ गई है. जिसमें 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 6 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. वहीं एक का टेस्ट दोबारा किया जाएगा. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है. बतादें कि रैपिड किट में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. रायपुर एम्स अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन ट्वीट करते हुए बताया कि सूरजपुर के 10 सैंपल का कंफर्मेटरी टेस्ट किया गया.
http://खाली स्टेडियम में IPL खेलने को तैयार रहाणे, कहा- फैंस की सुरक्षा पहले
इनमें से 3 पॉजीटिव पाए गए हैं जबकि 6 निगेटिव पाए गए हैं जिन्हे क्वारेंटाइन किया जा रहा है. एक मरीज का टेस्ट दोबारा करने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि आज सुबह ही दो कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इसमें एक पुरूष और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं. अब तीन पॉजिटिव केस मिलने से एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है. जिनका एम्स अस्पताल में इलाज जारी है.
http://दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक
मेडिकल बुलेटिन-एम्स रायपुर में सूरजपुर के 10 सैंपल का कंफर्मेटरी टेस्ट किया गया। इनमें से 03 पॉजीटिव पाए गए हैं। छह रोगियों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है जबकि एक रोगी का टेस्ट दोबारा करने का निर्णय लिया गया है।#IndiaFightsCoronavirus #CoronaWarrior
— AIIMS, Raipur, CG😷 (@aiims_rpr) April 30, 2020
http://ओड़िशा से लौटे मजदूर शाला भवन में क्वॉरंटाइन में, एसडीएम बोले- परिजन करें भोजन की व्यवस्था







