नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (67) का गुरूवार सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी.
http://ओड़िशा से लौटे मजदूर शाला भवन में क्वॉरंटाइन में, एसडीएम बोले- परिजन करें भोजन की व्यवस्था
बता दें कि ऋषि पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे. वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर ट्रीटमेंट चला था. ऋषि कपूर के निधन से देश और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसा लगता है कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है. ये दिल तोड़ने वाला है. वो महान थे, एक शानदार दोस्त थे. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीर साझा की. प्रियंका ने लिखा कि दिल भारी है क्योंकि आज एक सदी खत्म हो गई है.
http://लॉकडाउन में फंसे मजदूर-छात्र जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048
It seems like we’re in the midst of a nightmare…just heard the depressing news of #RishiKapoor ji passing away, it’s heartbreaking. He was a legend, a great co-star and a good friend of the family. My thoughts and prayers with his family 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 30, 2020










