नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है. देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 29,435 हो गई है. अब तक कुल 6864 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं 934 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 684 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है. देश में कोरोना मामलों का रिकवरी दर अब 23.3 फीसदी है जो कि एक प्रगतिशील वृद्धि है. उन्होने कहा कि 17 जिलों में पिछले 28 दिन से कोरोना संक्रमण का कोई नया केस सामने नहीं आया. कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए सरकार ने दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
http://भाभी से एकतरफा प्यार में युवक ने चचेरे भाई की हत्या कर तालाब में फेंका शव
ऐसे रोगियों को आरोग्य सेतु डाउनलोड करना और फोन डेटा हमेशा ऑन रखना अनिवार्य है. हल्के लक्षण वाले मरीज घर में रह सकते हैं, घर के अन्य लोगों से दूर रहें. मरीज लगातर मेडल अधिकारी और अस्पताल के संपर्क में रहें. डॉक्टर से परामर्श से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले सकते हैं. अग्रवाल ने कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी को लेकर अभी प्रयोग चल रहा है. आईसीएमआर स्पष्ट करना चाहेगा जब तक कि नैदानिक अनुसंधान और ट्रायल्स को लेकर कोई अप्रूल नहीं देता है तब तक प्लाज्मा थेरेपी से संबंधित किसी भी दावे को करना अनुचित होगा. कुछ समय के लिए, यह रोगियों के लिए भी कुछ जोखिम भरा होगा. आईसीएमआर पहले से ही इस पर अध्ययन कर रहा है.
http://Samsung Galaxy J2 Core 2020 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
With 1543 new cases in the last 24 hours, the total COVID19 positive cases in the country are now 29,435. 684 patients have been found cured, in the last 24 hours; our recovery rate is now 23.3%. This is a progressive increase in recovery rate:Lav Agrawal,Jt Secy,Health Ministry pic.twitter.com/V3dc1c4S9f
— ANI (@ANI) April 28, 2020









