नई दिल्ली. सैमसंग ने अपना किफायती स्मार्टफोन Galaxy J2 Core 2020 भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन साल 2018 में आए गैलेक्सी J2 कोर का अपग्रेडेड वेरियंट है. इस स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है. सैमसंग Galaxy J2 Core 2020 को केवल एक वेरिएंट 1GB रैम और 16GB स्टोरेज में उतारा गया है. स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपए रखी गई है. ये स्मार्टफोन ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन में टॉप और बॉटम में थिक बेजल्स के साथ 5-इंच qHD डिस्प्ले दिया गया है.
http://चिमटा के विवाद पर युवक ने की 2 साधुओं की हत्या, गिरफ्तार
इसमें Exynos 7570 क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है. कार्ड की मदद से इसकी मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें ऑटो फोकस है और रियर कैमरे के साथ फ्लैश भी मिलेगा. इसमें FHD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मौजूद है. इसकी बैटरी 2,600mAh की है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें डुअल-सिम सपोर्ट, 4G LTE, Wi-Fi, माइक्रो USB, 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट दिया गया है. इसमें स्मार्ट मैनेजर भी है.
http://क्वॉरंटाइन के बारे में समझाइश दिए जाने पर मितानिन के साथ मारपीट, आरोपी को जेल










