আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वॉरियर्स के स्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग, धारा 144 की उड़ी धज्जियां!

Published on: April 27, 2020
---Advertisement---
लालबहादुर महांती

पिथौरा. घर से बाहर निकलने को तैयार खड़ी शहर की जनता कोरोना वॉरियर्स का स्वागत करने उमड़ पड़ी. कोरोना वॉरियर्स के स्वागत के लिए आज नगर के हजारों महिला-पुरुष घरों से बाहर सड़क पर निकलकर तत्पर दिखे. भीड़ इतनी उत्साहित थी कि किसी को भी लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग एवं धारा 144 का ध्यान ही नहीं रहा. सभी नागरिक स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों सहित पुलिस बल का आभार करता नजर आया. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर व एसडीओपी पुपलेस पात्रे की अगुवाई में पुलिस बल, स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शशि डड़सेना, डॉ. कंवर सहित नर्सेस व नगर पंचायत के सफाईकर्मियों का जनता ने 2 किमी की नगर यात्रा में फूल माला बिछाकर रंगोली सजाकर और जगह-जगह आरती उतारकर जोशीला स्वागत किया. तीनों कोरोना वारियर्स का ऐसा अभूतपूर्व स्वागत नगर में चर्चा का विषय रहा.

http://वार्डों में सहयोग की अपील के साथ पहुंच रहे विधायक, स्वस्फूर्त होकर लोग कर रहे दान

पिथौरा पुलिस द्वारा पूर्व आयोजित कायर्क्रम के अनुसार शाम 5 बजे एसपी के बसना से पहुंचते ही पूरा अमला नगर में रावणभाठा पारा-मंदिर चौक-मुख्यशहर मार्ग से थाने पहुंचा. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा के आभार के बाद सभा समाप्त हो गई. सौ के करीब संख्या में सम्मानितजन शामिल थे जबकि प्रत्येक वार्ड में सैकड़ों की संख्या में लोग घर से बाहर आकर स्वागत में शामिल हुए. स्वयं टीआई श्रीमती कमला पुसाम ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मियों सहित शहरवासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है.

http://लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर प्रभारी प्रधानपाठक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now