আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : हार्दिक पंड्या ने कहा- कॉफी बहुत महंगी पड़ी, अब ग्रीन टी पीता हूं

Published on: April 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि कॉफी का वह एक कप उन्हें काफी महंगा पड़ा है और इसलिए अब वे ग्रीन टी पीते हैं. पंड्या ने ये बातें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से इंस्टाग्राम चैट शो के दौरान कहीं. बता दें कि 2019 में पंड्या और लोकेश राहुल ने कॉफी विद करण शो में हिस्सा लिया था. इस शो में पंड्या की कुछ टिप्पणियों को महिला विरोधी बताया गया. इसके बाद उनकी आलोचना हुई थी और उन्हें टीम इंडिया से सस्पेंड भी किया गया था. पंड्या ने कहा कि मैं कॉफी नहीं पीता हूं, मैं ग्रीन टी पीता हूं. मैंने केवल एक बार कॉफी पी और मेरे लिए बहुत महंगी साबित हुई थी. मैं शर्त लगा सकता हूं कि स्टारबक्स में इतनी महंगी कॉफी नहीं होगी.

http://अमिताभ के कमरे में घुसा चमगादड़, बिग बी बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा

उस घटना के बाद से ही मैं कॉफी से काफी दूर रहता हूं. इस लाइव चैट के दौरान हार्दिक के साथ उनके भाई क्रुणाल पंड्या भी शामिल थे. इसके अलावा पंड्या ने कहा है कि खाली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वें सीजन खेलना एक अच्छा विकल्प होगा. पंड्या ने दिनेश कार्तिक के साथ इंस्टाग्राम चैट में कहा कि दर्शकों के बिना यह अलग तरह का अनुभव होगा. हमें (आईपीएल में) दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है. उन्होंने कहा कि मैं रणजी ट्रॉफी में बिना दर्शकों के खेला हूं और यह अलग अनुभव रहा है. ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल अगर बिना दर्शकों के होगा तो यह अच्छा विकल्प होगा. कम से कम लोगों का घर में रहते हुए मनोरंजन होगा.

http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- सावधानी हटी दुर्घटना घटी, दो गज दूरी है बहुत जरूरी

https://youtu.be/72gEhVL_Ong

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now