আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमिताभ के कमरे में घुसा चमगादड़, बिग बी बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा

Published on: April 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर वे ट्विटर पर अपनी जिंदगी से और करियर से जुड़ी कुछ ना कुछ बातें पोस्ट करते रहते हैं. उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं. वहीं इसी बीच उन्होंने ट्विटर पर कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसके बारे में जानकर लोग चौंक गए हैं. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा.

http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- सावधानी हटी दुर्घटना घटी, दो गज दूरी है बहुत जरूरी

उन्होने ट्वीट किया- जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर…ब्रेकिंग न्यूज…क्या आप यकीन करेंगे. एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया. बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला. कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा. अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं. हर कोई उनसे इस वाकये के बाद उनका हाल पूछ रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इसे लेकर पोस्ट किया. अमिताभ बच्चन ने ये भी माना कि इससे पहले उन्होंने अपने एरिया में कभी चमगादड़ नहीं देखा.

http://टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान डूबने लगी सहेली, बचाने उतरी युवती की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now