नई दिल्ली. Disney+Hotstar के नए शो ‘Hundred’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. हंड्रेड में लारा दत्ता और रिंकू राजगुरु लीड रोल में नजर आएंगी. आठ पार्ट वाली सीरीज दो महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर आधारित है. ये दोनों महिलाएं लारा और रिंकू हैं. हंड्रेड में लारा दत्ता एसीपी सौम्या शुक्ला और रिंकू राजगुरु नेत्रा पाटिल के किरदार में नजर आएंगी. कॉमेडी-एक्शन सीरीज Hundred की स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर 25 अप्रैल से शुरू होगी. शो की पूरी कहानी एक बीमार लड़की (नेत्रा) से शुरू होती है.
http://सूखा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, सहायक शिक्षिका निलंबित
नेत्रा बाद में एसीपी सौम्या के लिए एक अंडरकवर एजेंट बन जाती है. एसीपी सौम्या अपना प्रमोशन चाहती हैं और उसके लिए नए मिशन को अंजाम देती हैं. वहीं, दूसरी तरफ नेत्रा बिल्कुल अलग होती हैं. नेत्रा स्विट्जरलैंड जाना चाहती हैं. उसे 100 दिन का ये अंडरकवर ऑपरेशन दिया जाता है. सीरियस स्टोरी होने के बावजूद इसमें कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है. लारा दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर को शेयर किया है.
http://हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
http://टीआई ने प्रसव पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल, महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म
http://गांगुली-धोनी नहीं, गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान










