रायपुर. कोरोना संक्रमित एक मरीज के मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद एम्स रायपुर से छुट्टी दे दी गई है. एम्स रायपुर में 10 मरीजों का उपचार जारी है, जिनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. राज्य में 19 मार्च से लेकर अब तक कोरोना से संक्रमित 36 मरीज मिले है, इलाज के बाद अब तक 26 मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर जा चुके हैं. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मरीज के ठीक होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर एम्स रायपुर के द्वारा डिस्चार्ज किया जा रहा है. आशा करता हूं कि अन्य 10 मरीज भी जल्द स्वस्थ होंगे.
http://पेयजल की समस्या से निपटने 50 लाख की कार्ययोजना, राशि स्वीकृति करने विधायक का कलेक्टर को पत्र
राज्य के पंजीयन कार्यालय अब 28 अप्रैल तक रहेंगे बंद
रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के पंजीयन कार्यालय अब 28 अप्रैल तक बंद रहेंगे. इसके पहले पंजीयन कार्यालय को 21 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यि कर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी किया गया था. अब आगामी 28 अप्रैल तक राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.
http://नगरीय क्षेत्रों के बाहर व ट्रांसपोर्ट नगर के समीप ढाबा और ट्रक मरम्मत की खुलेंगी दुकानें
1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर AIIMS रायपुर के द्वारा डिस्चार्ज किया जा रहा है। आशा करता हूँ कि अन्य 10 मरीज भी जल्द स्वस्थ होंगे।
One more corona positive patient is being discharged from AIIMS Raipur.
I hope that Other 10 will also return home soon.— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 21, 2020







