महासमुंद. गर्मी के दिनों में शहर में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए 50 लाख रुपए की कार्ययोजना बनी है. इसके लिए विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर 50 लाख रुपए की राशि नगरपालिका के लिए स्वीकृत करने की मांग की है. विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि गर्मी की दस्तक के साथ ही नगर में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. वर्तमान व आने वाले समय में भीषण गर्मी की संभावना बनी हुई है. ऐसे में पेयजल की समस्या की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है.
http://नगरीय क्षेत्रों के बाहर व ट्रांसपोर्ट नगर के समीप ढाबा और ट्रक मरम्मत की खुलेंगी दुकानें
शहर के तीस वार्डों की आबादी 86 हजार के आसपास है. गर्मी के दिनों में शहर में पेयजल की किल्लत बनी रहती है. हालांकि नगरपालिका के पानी टंकी व टैंकरों के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने बताया कि पेयजल की समस्या के लिए कार्ययोजना बनाई गई है. इसके तहत नगरपालिका को करीब 50 लाख रुपए की आवश्यकता पड़ेगी. लिहाजा शहर में पेयजल की समस्या से निपटने नगरपालिका के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत की जाए. ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत प्रदान की जा सके.
http://24 घंटे में कोरोना के 1336 नए केस, 47 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय







