আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटे में कोरोना के 1336 नए केस, 47 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कॉन्प्रेंस में मंगलवार को बताया कि अभी तक देशभर में कोरोना के कुल 18601 मामले सामने आए हैं. अब तक 590 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 3252 लोग ठीक हो चुके हैं. कल एक दिन में 705 लोग ठीक हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब रिकवरी रेट 17.48 फीसदी हो गई है. पिछले 24 घंटे में 1336 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है. देश में 61 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 14 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

http://VIDEO : हिना खान की शॉर्ट फिल्म ‘स्मार्टफोन’ का ट्रेलर रिलीज

आईसीएमआर ने राज्यों को अगले दो दिनों तक रैपिड टेस्ट किट नहीं इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है. आईसीएमआर के मुताबिक रैपिड टेस्ट को लेकर एक राज्य से शिकायत मिली है, जिसके बाद टेस्टिंग पर रोक लगाई है. आईसीएमआर के अध्यक्ष आर गंगाखेडकर ने बताया कि कोरोना के अब तक 4 लाख 49 हजार 810 टेस्ट किए गए हैं. गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के पालन को लेकर मंत्रालय लगातार राज्‍यों से कॉर्डिनेट कर रहा है और उस पर नजर बनाए हुए है. 20 अप्रैल से जहां छूट दी गई थी वहां काम अच्छी तरह से शुरू हुआ है, प्रवासी मजदूरों को भी कृषि आदि के कामों में जोड़ा गया. ग्रामीण लोग कोरोना को लेकर जागरूक हैं. वह फेस मास्क और गमछे का इस्तेमाल कर रहे हैं.

http://शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now