আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Published on: April 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है. सिंधिया समर्थक दो और भाजपा के तीन विधायकों को राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई. शिवराज कैबिनेट में बतौर मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोविंद सिंह राजपूत, मीना सिंह, तुलसीराम सिलावट और कमल पटेल ने शपथ ली. गौरतलब है कि तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को सिंधिया के समर्थकों में गिना जाता है. शपथ समारोह में सोशल डिस्टेनसिंग का खास ख्याल रखा गया.

http://राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, 125 परिवार किए गए आइसोलेट

विधायक मास्क पहनकर शपथ ग्रहण में आएं और दूर से ही एक-दूसरे का अभिवादन करते दिखे. बताया जा रहा है कि दिल्ली में अमित शाह के साथ कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात के बाद लिस्ट फाइनल की गई. इस तरह शपथ लेने के करीब एक महीने बाद शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का विस्तार किया गया. बता दें कि मध्य प्रदेश में 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान चौथी बार सीएम बने थे, लेकिन अगले दिन ही लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था.

http://विद्यार्थियों को 12वीं के प्रमाण पत्र के साथ मिले आईटीआई का भी प्रमाण पत्र : सीएम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now