আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, 125 परिवार किए गए आइसोलेट

Published on: April 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने अब राष्ट्रपति भवन तक अपनी दस्तक दे दी है. राष्ट्रपति भवन परिसर में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के आवश्यक दिशा-निर्देशों के मुताबिक 125 परिवारों को होम क्वॉरंटाइन में रहने की सलाह दी गई है. महिला का पति राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले अंडर सेक्रेट्री स्तर के आईएएस अधिकारी के दफ्तर में काम करता था. इसे देखते हुए एहतियातन अधिकारी ने खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन परिसर में जो महिला कोरोना संक्रमित मिली है, पिछले दिनों उसकी सास की कोविड-19 की चपेट में आने से मौत हो गई थी.

http://विद्यार्थियों को 12वीं के प्रमाण पत्र के साथ मिले आईटीआई का भी प्रमाण पत्र : सीएम

बताया जा रहा है कि महिला अपनी कोरोना पॉजिटव सास के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई है. महिला की हालत बिड़ने और उसमें कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उसका परीक्षण किया गया और रविवार को जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो राष्ट्रपति भवन में हड़कंप मच गया. मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अमला वहां पहुंचा और महिला एंव उसके परिवार के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरंटाइन किया गया. महिला की बेटी के अंदर भी कोरोना लक्षण दिखाई दिए थे लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. महिला को पहले बिड़ला मंदिर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था, मगर अब उसे कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

http://पालघर मॉब लिंचिंग पर उद्धव बोले- ये सांप्रदायिक मामला नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now