আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पालघर मॉब लिंचिंग पर उद्धव बोले- ये सांप्रदायिक मामला नहीं

Published on: April 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पालघर में मॉब लिंचिंग की घटना पर कहा कि उनकी सरकार किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी, लोग इस मसले को भड़काने की कोशिश ना करें. उद्धव ठाकरे ने कहा कि ये सांप्रदायिक मामला नहीं है, इस बारे में मेरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात हुई है. हर किसी को इस बारे में समझाया गया है कि ये धर्म से जुड़ा मामला नहीं है, लेकिन जो भी सोशल मीडिया के जरिए आग लगाने और मामला भड़काने की कोशिश करेगा उसपर कड़ा ऐक्शन लिया जाएगा.

http://विधायक की अनुशंसा पर निर्माण के लिए मिली 41.20 लाख की स्वीकृति

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पालघर के जिस इलाके में ये घटना हुई है, वो काफी दुर्गम इलाका है. ऐसे में ये तीन लोग वहां से गुजरते हुए गुजरात की ओर जा रहे थे, लेकिन वहां पर गांव के लोगों को रात के वक्त कुछ गलतफहमी हुई और उन्हें चोरी का शक लगा. तो हमला किया गया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दौरान वहां पर पुलिसकर्मी भी खड़े थे, लेकिन वो सिर्फ तमाशा देखते रहे. राज्य सरकार की ओर से इस मामले में ऐक्शन लिया गया है, 100 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं जबकि अन्य पर केस भी दर्ज किया गया है. बता दें कि मॉब लिचिंग घटना में भीड़ ने दो साधुओं और एक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1553 नए केस, 36 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now