नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को नियमित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,265 हो गई है. अब तक 543 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2547 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1553 नए मामले आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है. अग्रवाल ने बताया कि हम जी-20 देशों के साथ मिलकर वैक्सीन पर काम करेंगे. कोरोना से निपटने के लिए हर तरह से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि लोगों की पहल से दूसरे देशों से भारत की स्थिति ठीक है. पहले 3.4 दिन में मरीज दोगुना हो रहे थे, अब 7.5 दिन में मरीज दोगुना हो रहे हैं.
http://राहत भरी खबर : गोवा के बाद अब मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त
पिछले 14 दिनों में 23 राज्यों के 59 जिलों में एक भी केस सामने नहीं आया है. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने सख्ती से कार्रवाई हो रही है. उन्होने कहा कि कल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसको लेकर एक पत्र भी लिखा गया है. केंद्र सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि लॉकडाउन को लेकर जारी दिशा-निर्देशों को राज्य सरकारें कमजोर नहीं कर सकती हैं. केरल समेत सभी राज्यों से अनुरोध किया गया है कि लॉकडाउन का गंभीरतापूर्वक पालन कराया जाए. आईसीएमआर ने कहा कि एक केस के लिए रैपिड टेस्ट नहीं किया जा सकता है. रैपिड टेस्ट निगरानी के लिए है. उन्होने कहा कि 100 कोरोना मरीजों में 80 फीसदी मामलों में या तो लक्षण ही नहीं दिखते या दिखते हैं तो बहुत साधारण लक्षण दिखते हैं.
http://पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए हाई रिस्क लोगों का रिजल्ट निगेटिव
Since yesterday there have been 1553 additional confirmed #COVID19 cases, taking the total number of confirmed cases in the country to 17265. 36 more deaths also reported in the last 24 hours: Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/6EKGeIOWOe
— ANI (@ANI) April 20, 2020









