नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच राहत भरी खबर आई है. गोवा के बाद अब मणिपुर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह जानकारी ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि अब मणिपुर कोरोना से मुक्त हो गया है. सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है राज्य में वायरस का कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है. मणिपुर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए थे. दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राज्य कोरोना से मुक्त हो गया है.
http://पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए हाई रिस्क लोगों का रिजल्ट निगेटिव
बता दें कि मणिपुर देश का ऐसा दूसरा राज्य है, जिसने खुद को कोराना मुक्त घोषित किया है. इससे पहले रविवार को गोवा सरकार की ओर से ऐसी जानकारी दी गई थी, कि वहां पर अब कोई भी कोरोना वायरस का केस नहीं है. रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया था कि राज्य में अबतक कुल 7 मामले अब ठीक हो चुके हैं, ऐसे में अब राज्य में कोई भी नया कोरोना वायरस का केस नहीं है. इसके लिए उन्होंने लोगों का धन्यवाद दिया जिन्होंने सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया. हालांकि, गोवा के मुख्यमंत्री ने लोगों से ये भी अपील की कि वे 3 मई तक सख्ती से लॉकडाउन का पालन करें और किसी तरह की लापरवाही ना बरतें.
http://भालुओं के हमले से घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर से कटी गले की नस
I am glad to share that Manipur is now Corona free. Both patients have fully recovered and have tested negative. There are no fresh cases of the virus in the state: Manipur CM N Biren Singh pic.twitter.com/5d9xR7kg8g
— ANI (@ANI) April 20, 2020









