আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए हाई रिस्क लोगों का रिजल्ट निगेटिव

Published on: April 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ दिल्ली में जिस पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ा था, उसके संपर्क में आए हाई रिस्क लोगों का कोरोना टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आया है. डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में आए 16 लोगों का टेस्ट किया गया था. ये लोग हाई रिस्क पर थे. फिलहाल, 72 परिवार अभी भी क्वॉरंटीन है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि COVID-19 पॉजिटिव पाए गए पिज्जा डिलीवरी बॉय के संपर्क में आए 16 हाई रिस्क लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है.

http://भालुओं के हमले से घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर से कटी गले की नस

दरअसल, साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में एक पिज्जा डिलिवरी बॉय कोरोना से संक्रमित मिला था. लक्षण होने के बाद भी वह कई दिनों तक पिज्जा की डिलिवरी करता रहा था. डिलिवरी बॉय के संक्रमित मिलने पर 72 परिवारों को होम क्वॉरंटीन कर दिया गया था. इसके साथ ही डिलिवरी बॉय के संपर्क में आए 16 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिनका रिजल्ट आज निगेटिव आया है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इन लोगों को होम क्वॉरंटीन कर दिया गया है. इसके अलावा 72 परिवारों का होम क्वॉरंटीन जारी रहेगा. अगर इन परिवारों में से किसी के अंदर लक्षण मिलते हैं तो इनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

http://हाथियों के झुंड को देख महुआ बीनने गए ग्रामीण भागे, एक घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now