আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1334 नए केस, 27 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्‍ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को नियमित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 15712 पहुंच गई है, 507 लोगों की मौत हुई है जबकि 2231 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 1334 नए मामले सामने आए हैं, 27 लोगों की मौत हुई है. अग्रवाल ने कहा कि वैक्सीन और ड्रग टेस्ट के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. उन्होने कहा कि 23 राज्यों के 54 जिले में 14 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है. हम धीरे-धीरे हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होने कहा कि देश में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए अब तक 755 अस्‍पताल बनाए गए हैं. साथ ही 1,389 स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भी बनाए गए हैं.

http://ट्रंप की चीन को धमकी- कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतेगा अंजाम

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन में गैर जरूरी सामानों की आपूर्ति पर रोक रहेगी. परिस्थितयों का सही आंकलन के बाद ही छूट दी जाएगी. मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम को पूरी सुरक्षा मुहैया कराए और लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो. बड़ों उद्योगों में मजदूरों को परिसर में ही रखने की व्यवस्था बनाई जाए. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए. आईसीएमआर से जुड़े डॉ रमन आर गंगाखेडकर ने कहा कि अब तक 3 लाख 86 हजार 791 टेस्ट किए गए हैं. शनिवार को 37,173 जांच की गईं. इनमें से 29,287 जांच आईसीएमआर की लैब में की गईं. 7,886 जांच प्राइवेट लैब में की गईं.

http://कोटा में फंसे जिले के 96 बच्चों को लाने विधायक ने सौंपी सूची, मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now