আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्रंप की चीन को धमकी- कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतेगा अंजाम

Published on: April 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को धमकी देते हुए कहा है कि यदि वो कोरोना वायरस के संक्रमण जान-बूझकर फैलाने का जिम्मेदार पाया जाता है तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि वे जान बूझकर जिम्मेदार हैं तो, इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहें, आपको पता है, आप जिंदगियों की बात कर रहे हैं, जैसा कि 1917 से किसी ने नहीं देखा है. ट्रंप ने कहा कि जबसे कोविड 19 का संक्रमण पूरी दुनिया में फैला है उससे पहले तक उनका चीन से बहुत अच्छा संबंध थे.

http://कोटा में फंसे जिले के 96 बच्चों को लाने विधायक ने सौंपी सूची, मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण कराया

चीन के साथ व्यापार समझौते के वक्त को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब हमलोग समझौते कर रहे थे तो उस वक्त रिश्ते बहुत अच्छे थे, लेकिन अचानक से आप इसके बारे में सुनते हैं, इसलिए ये बड़ा अंतर है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट ने हर किसी को नुकसान पहुंचाया है. हमारी अभी तक दुनिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी. चीन आसपास तक भी नहीं था. ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब पहले के मुकाबले काफी अलग देश है. पहले ईरान पूरे पश्चिम एशिया पर अपना अधिकार जमाने जा रहा था और अब वे सिर्फ जीना चाहते हैं.

http://BCCI ने बनाई ‘टीम मास्क फोर्स’, वीडियो में खिलाड़ियों ने दिया खास मैसेज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now