बलौदाबाजार. पलारी विकासखण्ड के भवानीपुर में संचालित राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया है. निर्धारित से अधिक दर पर शक्कर बेचने और मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं करने का आरोप संचालक पर लगाया गया है. एसडीएम एवं इंसिडेंट कमांडर लवीना पांडेय ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलम्बन की कार्रवाई की है. राशन दुकान का संचालन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भवानीपुर द्वारा किया जा रहा था. एसडीएम ने निलम्बन आदेश में ही राशन दुकान का आगे संचालन के लिए ग्राम पंचायत को अधिकृत किया है. उल्लेखनीय है कि गांव के दर्जनों उपभोक्ताओं ने दुकान में गड़बड़ी के विरुद्ध शिकायत की थी. एसडीएम ने नायब तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए. उनके द्वारा ग्रामीणों की मौजूदगी में इसकी जांच की गई. शिकायत सही पाई गई. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत एसडीएम द्वारा निलम्बन की कार्रवाई की गई है.
http://पानी की तलाश में तेंदुआ कुएं में गिरा, डूबकर मौत
आर्किटेक्ट्स फ्रेटरनिटी ऑफ छत्तीसगढ़ ने दी 1.11 लाख की सहायता
रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा हो सके इसके लिए आर्किटेक्ट्स फ्रेटरनिटी ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख 11 हजार रुपए की सहयोग राशि दान की गई है. कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लॉकडाउन के दौरान यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सहयोग राशि के लिए आर्किटेक्ट्स फ्रेटरनिटी ऑफ छत्तीसगढ़ के नवीन शर्मा, राज प्रजापति, मनीष, अतुल देशपांडे और सौरभ सहित सभी को धन्यवाद दिया है.
http://कोरोना संक्रमित एक और मरीज हुआ स्वस्थ, 11 का एम्स में इलाज जारी







