बिलासपुर. पुलिस ने लॉकडाउन के बीच देह व्यापार में संलिप्त एक महिला दलाल सहित दो लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की मुरूमखदान खमतराई इलाके में देह व्यापार चल रहा है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अपने दो आरक्षकों को 500-500 रुपए का नोट देकर ग्राहक बनाकर भेजा. महिला ने जैसे नोट अपने हाथ में लिए पुलिस टीम ने दबिश दे दी. पुलिस ने महिला के मकान की तलाशी जहां से दो लड़की, एक लड़का और आपत्तिजनक सामान मिले.
http://भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त ने राशन सामान से भरे वाहन को किया रवाना
पुलिस ने महिला दलाल सहित दो लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक महिला दलाल अलग-अलग जगहों से लड़कियों को बुलाकर धंधा कराती थी. पिछले 5 साल से वे देह व्यापार में जुटी है. आरोपियों के पास से 2 स्कूटी और 4 मोबाइल जब्त किया गया है. लड़कियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 991 नए केस, 43 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
http://सर्दी-जुकाम और गंभीर श्वसन बीमारी के मरीजों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण







