আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 991 नए केस, 43 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्‍ली. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को नियमित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में अब तक 14378 मामले सामने आ चुके हैं और 480 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1992 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 991 नए केस सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है. वहीं 243 मरीज ठीक हुए हैं. उन्होने कहा कि देश के 45 जिलों से पिछले 14 दिन से कोई नया केस नहीं आया है. अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में कोरोना महामारी की मृत्यु दर लगभग 3.3% है. अगर आयु वर्ग के हिसाब से विश्‍लेषण करें तो 0-45 वर्ष के आयु वर्ग में 14.4% मौतें हुई हैं.

http://सर्दी-जुकाम और गंभीर श्वसन बीमारी के मरीजों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

45-60 साल के बीच यह आंकड़ा 10.3 है, 60 से 75 वर्ष के बीच यह आंकड़ा 33.1% है और 75 वर्ष की आयु के ऊपर का आंकड़ा 42.2% है. उन्होने कहा कि अस्‍वस्‍थ्‍य होने की परिस्थितियों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है, तो आप पाएंगे कि 83% मामलों में साथ में बीमार होने की परिस्थितियां थीं. उन्होने कहा कि जमात की वजह से देश के 23 राज्यों में कोरोना के केस बढ़े हैं. अग्रवाल ने कहा कि असम में जमात की वजह से 91% कोरोना के केस बढ़े. दिल्ली में 63% के कोरोना के मरीज जमात से जुड़े हैं. यूपी में 59% केस जमात से जुड़े हैं. हर किसी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए. रैपिड टेस्ट से कोरोना संक्रमण कन्फर्म नहीं होगा.

http://डेविड वॉर्नर ने बेटी संग ‘शीला की जवानी’ गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now