महासमुंद. भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शनिवार को रायपुर में 250 पैकेट राशन सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर रवाना किया. इस दौरान मुख्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने आपदा की घड़ी में मददगार बन रहे भारत स्काउट गाइड के राज्य सचिव कैलाश सोनी सहित पूरी टीम के कार्यों की सराहना की है. कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत स्काउट-गाइड छत्तीसगढ़ के वालेंटियर्स भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान रोवर-रेंजर्स न केवल जरूरतमंदों तक राशन सामान पहुंचाने में मदद कर रहे हैं बल्कि मास्क व सेनेटाइजर का भी वितरण कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को 250 पैकेट राशन सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब रायपुर रवाना किया गया.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 991 नए केस, 43 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब में प्राप्त राशन सामाग्रियों के रखरखाव का कार्य स्काउट गाइड के वालंटियर्स के द्वारा किया जा रहा है. राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन तथा स्काउट गाइड फेलोशिप छग के राज्य अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, डीईओ जीआर चंद्राकर व फेडरेशन एजुकेशन सोसाइटी के अजय तिवारी की अगुवाई में मृत्युंजय शुक्ला, टीके एस परिहार, श्रीमती सरिता पांडे, डा करूणा मसीह, शत्रुघन साहू, वजीर खान, पुरूषोत्तम साहू, महेंद्र शर्मा, मयूख श्रीवास्तव, श्रीमती अभिलाषा शुक्ला, निशा नैयर, हेमंत शुक्ला, श्रीमती अनीता विश्वकर्मा, दुर्गा यादव, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, श्रीमती मोनिका गुप्ता सहित स्काउटर-गाइडर के सहयोग से राशन सामाग्री के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने लॉकडाउन के दौरान प्रदेशभर में स्काउट-गाइड दल के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड का मूल मंत्र ही सेवा भाव है. लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के प्रति निःस्वार्थ भाव से सेवा करने की जरूरत है.
http://सर्दी-जुकाम और गंभीर श्वसन बीमारी के मरीजों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण







