नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस काँफ्रेस में बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13,387 हुई है. अब तक 437 लोगों की मौत हुई है. वहीं 1749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पिछले 24 घंटे में 1007 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है. उन्होने कहा कि देश में कोरोना केस बढ़ने में 40 फीसदी की कमी आई है. संक्रमित 13.6 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं. देश में कोरोना के 80 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं. देश के लिए एक भी मौत चिंता का विषय है. हमें हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ना है. हमारी कोशिश तेजी से काम करने की है. देश में एंटी बॉडीज पर काम हो रहा है.
http://21 हाथियों के दल ने धान की फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान
प्लाज्मा तकनीकी से इलाज पर काम कर रहे हैं. अग्रवाल ने कहा कि 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के मामले दोगुने होने की दर राष्ट्रीय स्तर से भी कम है. लॉकडाउन से पहले लगभग 3 दिन में मामले दोगुने हो रहे थे, लेकिन अब लगभग सात दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं. उन्होने कहा कि रैपिड टेस्ट के लिए 5 लाख किट राज्यों को भेज रहे हैं. एक अप्रैल से अब तक संक्रमण बढ़ने की दर में 40% की कमी आई है. देश में रैपिड टेस्टिंग किट बनाने का काम जारी है. रैपिड टेस्टिंग किट में 30 मिनट में रिपोर्ट मिलेगी. मई तक 10 लाख स्वदेशी रैपिड टेस्टिंग किट बनाने का लक्ष्य है. दूसरे देशों के मुकाबले भारत कोरोना का संक्रमण रोकने में बेहतर है.
http://आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में की कटौती, अर्थव्यवस्था में जान फूंकने किए कई ऐलान
1007 new COVID19 cases, 23 deaths reported in the last 24 hours: Lav Agrawal, Joint Secretary, Ministry of Health pic.twitter.com/PPOjggyqDT
— ANI (@ANI) April 17, 2020
Before lockdown, doubling rate of #COVID19 cases was about 3 days, but according to data in the past 7 days, the doubling rate of cases now stands at 6.2 days. Doubling rate in 19 States, Union Territories are even lower than average doubling rate: Lav Aggrawal, Health Ministry pic.twitter.com/ycYpchvc2Z
— ANI (@ANI) April 17, 2020









