আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन एक पॉज बटन की तरह, समस्या का हल नहीं : राहुल

Published on: April 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा कि देश में लागू किया गया लॉकडाउन संक्रमण रोकने का हल नहीं है, यह इस समस्या के लिए किसी पॉज बटन के जैसा है. उन्होंने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए आक्रामक तरीके से टेस्ट किए जाने चाहिए और इसे बढ़ाना चाहिए. उन्होने लॉकडाउन के बाद खाने, रोजगार और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी जवाब दिए. सरकार द्वारा लिए गए लॉकडाउन के फैसले पर राहुल ने कहा कि मैं कई मुद्दों पर मोदी से असहमत हो सकता हूं, लेकिन अभी उसका वक्त नहीं है. अभी हमें मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ना है.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए मामले, 325 जिले में एक भी केस नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय

राहुल ने कहा कि लॉकडाउन में अभी लोग घरों में बंद हैं तो संक्रमण भी नहीं फैल रहा है. एक बार दरवाजे खुल जाएंगे तो संक्रमण तेजी से देश में फैलेगा. हम केवल वेंटिलेटर व अन्य जरूरी संसाधनों को जुटा सकते हैं. लॉकडाउन से कोरोना को हराया नहीं जा सकता है. इसे रोकने के लिए व्यापक स्तर पर प्लानिंग की जरूरत है. देश के सामने बड़ी वित्तीय समस्या आने वाली है. ऐसे में फंडिंग को मैनेज करने की रणनीति बनानी होगी. लोगों की सुरक्षा के लिए देश के कोष का एक हिस्सा पूरी तैयारी से खर्च किया जाना चाहिए. यह ध्यान रखना चाहिए कि कहीं संक्रमण से सुरक्षा के लिए हम पूरी अर्थव्यवस्था को ना बर्बाद कर दें.

http://चीतल मांस के साथ आरक्षक गिरफ्तार, मामले के अन्य आरोपियों की तलाश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now