नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 12380 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटों में 37 लोगों की मौत हुई है. एक दिन में 183 लोग ठीक हुए. वहीं देश में अब तक कोरोना से 414 लोगों की मौत हुई है. वहीं अब तक 1489 लोग ठीक हो चुके हैं. उन्होने कहा कि इस सम्मेलन में जिला स्तर पर कोविड-19 के प्रकोप के लिए बनाई जा रही योजना पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि भारत को चीन की दो कंपनियों से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट सहित पांच लाख परीक्षण किट प्राप्त हुए हैं.
http://चीतल मांस के साथ आरक्षक गिरफ्तार, मामले के अन्य आरोपियों की तलाश
उन्होने बताया कि 325 जिले ऐसे हैं जहां कोई भी केस नहीं है. भारत में ठीक होने का प्रतिशत 12 है. उन्होंने कहा कि उद्योगों को चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है. ICMR के वैज्ञानिक रमन गंगाखेडकर ने बताया कि हर क्षेत्र में एंटीबॉडी टेस्ट के इस्तेमाल का फायदा नहीं. हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में ही इसके इस्तेमाल से फायदा होगा. देश में अब तक कोरोना वायरस के 2 लाख 90 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं. इसमें से 30,043 टेस्ट बुधवार को किए गए. इसमें से 26,331 टेस्ट ICMR लैब और 3,712 टेस्ट प्राइवेट लैब में हुए. हमारे पास 8 हफ्ते तक टेस्ट के लिए पर्याप्त किट मौजूद है. उन्होंने कहा कि रैपिड एंटी-बॉडी टेस्ट का उपयोग जल्दी डायग्नोसिस के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसका उपयोग निगरानी के उद्देश्य के लिए किया जाता है.
http://भारतीय महिला टीम ने 2021 वनडे वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
325 districts in India have no cases of COVID19: Lav Agrawal, Joint Secretary, Ministry of Health pic.twitter.com/IJCT3cES5o
— ANI (@ANI) April 16, 2020
Health Minister & MoS, Health held a video conference yesterday, with health functionaries and field officers of
World Health Organisation, in which micro-plan for clusters & outbreak containment of #COVID19 at district-level was discussed: Joint Secretary, Union Health Ministry pic.twitter.com/pzU0IOrZgf— ANI (@ANI) April 16, 2020
2,90,401 people have been tested till date, of which 30,043 (26,331 tests done at ICMR's 176 labs & 3,712 tests at 78 private labs) were tested yesterday: Dr. Raman R Gangakhedkar, Indian Council of Medical Research (ICMR). pic.twitter.com/RfsVSnZwiv
— ANI (@ANI) April 16, 2020









