नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने 2021 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पिछले साल जुलाई और नवंबर के बीच खेले जाने थे लेकिन यह सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर था. दोनों टीमों में तीन मैचों की श्रृंखला रद्द होने के कारण बराबर अंक बांट दिए गए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला के संदर्भ में तकनीकी समिति इस निर्णय पर पहुंची कि कुछ विशेष कारणों से श्रृंखला नहीं खेली जा सकती है क्योंकि बीसीसीआई ने कहा कि उसे पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के लिए सरकार से मंजूरी नहीं मिली. यह श्रृंखला आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा थी. इसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला प्रतियोगिता के छठे दौर में शामिल थी जिसका आयोजन जुलाई और नवंबर 2019 के बीच होना था.
http://Apple iPhone SE 2020 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
लेकिन दोनों बोर्ड के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद यह श्रृंखला नहीं हो पाई. इसका मतलब है कि 2017 में उप विजेता रहने वाले भारत ने न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया. आईसीसी महिला चैंपियनशिप में 2017 से 2020 के बीच सभी आठ टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन-तीन मैचों की श्रृंखला खेली. मेजबान न्यूजीलैंड और तालिका में शीर्ष पर रहने वाली अगली चार टीमों ने इस एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई किया. बयान में कहा गया है कि आस्ट्रेलिया (37), इंग्लैंड (29), दक्षिण अफ्रीका (25) और अब भारत (23) अंक ने शीर्ष चार स्थान हासिल करने के कारण क्वालीफाई किया है. विश्व कप क्वालीफायर 3 से 19 जुलाई के बीच श्रीलंका में खेला जाना है लेकिन अब यह कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर निर्भर है. क्वालीफायर में दस टीमें बाकी बचे तीन स्थानों के लिए आपस में भिड़ेगी. श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के अलावा इसमें वनडे का दर्जा पाने वाले बांग्लादेश और आयरलैंड तथा क्षेत्रीय क्वालिफायर के विजेता थाईलैंड (एशिया) जिम्बाब्वे (अफ्रीका), पापुआ न्यू गिनी (पूर्व एशिया पैसेफिक), अमेरिका (अमेरिकी क्षेत्र) और नीदरलैंड्स (यूरोप) भाग लेंगे.
http://पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 लोग किए गए क्वॉरंटीन
UPDATE🚨: India qualify for the ICC Women’s Cricket World Cup 2021 to be played in New Zealand. #TeamIndia
Details: https://t.co/K8692jvQsK pic.twitter.com/OL5i4nbEHA
— BCCI Women (@BCCIWomen) April 15, 2020











