नई दिल्ली. दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी करने वाला शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है. इसके बाद साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 लोगों को होम क्वॉरंटीन कर दिया गया है. साथ ही संपर्क में आए 17 डिलिवरी ब्वॉय को भी क्वॉरंटीन किया गया है. साउथ दिल्ली जिले के डीएम ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में 72 लोग आए थे. अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है. सभी लोगों को होम क्वॉरंटीन किया गया है. अगर इन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी.
http://जाह्नवी कपूर ने शेयर किया वीडियो, ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस करती आई नजर
रिपोर्ट के मुताबिक डिलिवरी ब्वॉय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था और पिछले सप्ताह ही इसका कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया है. अधिकारियों ने कहा कि वह पहले डायलिसिस के लिए एक अस्पताल का गया था और माना जा रहा है कि इसी दौरान वह संक्रमित हुआ होगा. बूथ स्तर की टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय 72 लोगों के अलावा और किसी के संपर्क में आया था. मालवीय नगर के कुछ इलाकों को सील किया गया है.
http://इस लड़की ने ‘GENDA PHOOL’ पर लगाए जबरदस्त ठुमके, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
A pizza boy has been detected with #COVID19 here. 17 other delivery boys linked with him have been placed under institutional quarantine and 72 people have been placed under home quarantine: Delhi Health Minister Satyendar Jain https://t.co/X7fbrA4hws pic.twitter.com/5c9aCftNXV
— ANI (@ANI) April 16, 2020









