नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,439 हो गई है. जिसमें 9756 सक्रिय हैं, 1306 स्वस्थ हो चुके हैं और 377 लोगों की मौत हो गई है. उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई है. एक दिन में 270 लोग ठीक हुए हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि देशभर में कोरोना के मामलों के अनुसार इलाकों को कई जोन में बांटा जाएगा.
http://रुपए लैप्स होने की अफवाह, आहरण करने बैंकों में उमड़ रही भीड़
जिलों को 3 कैटिगरी में बांटा जाएगा- हॉटस्पॉट जिले, नॉन हॉटस्पॉट जिले और ग्रीन जोन जिले. उन्होने कहा कि राज्यों के चीफ सेक्रटरी, डीजीपी, हेल्थ सेक्रटरी, डीएम, एसपी आदि के साथ कैबिनेट सेक्रटरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इसमें हॉटस्पॉट पर चर्चा हुई और जमीनी स्तर पर कंटेनमेंट की रणनीति को लेकर बात हुई. हॉटस्पॉट 170 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए जाएंगे, नॉन-हॉटस्पॉट जिले 207 हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि देश में अभी भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू नहीं हुआ है. कोरोना संक्रमण को लेकर घर-घर सर्वे होगा. केंद्र सरकार ने राज्यों से चर्चा की है.
http://लॉकडाउन 2.0 को लेकर गाइडलाइन जारी, मास्क जरूरी, थूकने पर जुर्माना
Cabinet Secy held a video conference today with all Chief Secretaries, DGPs, Health Secretaries, Collectors, SPs, Municipal Commissioners & CMOs where hotspots was discussed&orientation on field level implementation of containment strategy was given: Jt Secy, Ministry of Health https://t.co/3X0sJAHxNa
— ANI (@ANI) April 15, 2020









