नई दिल्ली. लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने अपनी सभी यात्री ट्रेनें 3 मई तक रद्द करने का ऐलान किया है. हालांकि, इस दौरान मालगाड़ियां चलाई जाएंगी. रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार प्रीमियम ट्रेन, मेल / एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, उपनगरीय ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे आदि सहित भारतीय रेलवे की सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई तक निलंबित रहेंगी.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 और नए मामले, अब 23 एक्टिव केस
अगर आपने ऑनलाइन टिकट करा रखा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों ने टिकट की बुकिंग करवाई है उन्हें रिफंड दे दिया जाएगा. आईआरसीटीसी के अनुसार ई-टिकट की बुकिंग के लिए यात्री द्वारा इस्तेमाल किए गए खाते में उसका पूरा पैसा भेज दिया जाएगा. रेलगाड़ी रद्द होने के मामले में रेलवे द्वारा कोई शुल्क नहीं काटा जाएगा. मालूम हो कि हवाई सेवाओं को भी तीन मई तक रद्द किया गया है. इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं दोनों ही बंद रहेंगी.
http://24 घंटे में कोरोना के 1211 नए केस, 31 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
For trains cancelled by Indian Railways, full refund will be provided automatically by IRCTC. Users need not cancel their e-tickets. Full fare will be credited back into users accounts from which payment was made:Indian Railway Catering and Tourism Corporation
— ANI (@ANI) April 14, 2020
All domestic and international scheduled airline operations shall remain suspended till 11.59 pm, 3rd May: Ministry of Civil Aviation pic.twitter.com/dJaOJfVMzJ
— ANI (@ANI) April 14, 2020
http://Hero ने दिया चैलेंज, घर बैठे जीत सकते हैं Xpulse 200 बाइक









