नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री लॉकडाउन को लेकर ताजा जानकारी दे सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी गई. ये चौथी बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के मसले पर देश से सीधे संवाद करेंगे. इससे पहले उन्होंने जनता कर्फ्यू, 21 दिनों के लॉकडाउन और फिर दीया जलाने की अपील के वक्त राष्ट्र को संबोधित किया था. बता दें कि वर्तमान में देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल यानी कल मंगलवार को खत्म हो रहा है.
http://टीआई समेत 7 पर हमला, करीब दर्जनभर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज, दो पकड़ाए
दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 और इसकी गहराई पांच किलोमीटर रही. भूकंप का केंद्र दिल्ली बताया जा रहा है. सोमवार को भूकंप के झटके दोपहर 1.26 बजे महसूस किए गए. हालांकि, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को भी 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
http://इस लड़की ने ‘GENDA PHOOL’ पर लगाए जबरदस्त ठुमके, बार-बार देखा जा रहा वीडियो
Prime Minister @narendramodi will address the nation at 10 AM on 14th April 2020.
— PMO India (@PMOIndia) April 13, 2020









