नई दिल्ली. लॉकडाउन के बीच दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पूर्वी दिल्ली थी. लॉकडाउन के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप के झटकों से लोग दशहत में आ गए क्योंकि सभी पहले से अपने घरों में कैद थे. इसकी वजह से लोग लॉकडाउन के बावजूद घरों से निकलकर बाहर आ गए. दिल्ली हमेशा भूकंप के लिए लिहाज से काफी संवेदनशील इलाका माना जाता है.
http://जरूरतमंदों की सहायता के लिए साढ़े 57 हजार रुपए का सहयोग, विधायक ने जताया आभार
मैक्रो सेस्मिक जोनिंग मैपिंग में भारत को 4 जोन में बांटा गया है और इसमें जोन-5 से जोन-2 शामिल है. इसमें जोन 5 सबसे ज्यादा संवेदनशील है और जोन-2 सबसे कम संवेदनशील यानी जोन-5 ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप आने की आशंका सबसे ज्यादा है और जोन-2 ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप आने की आशंका सबसे कम होती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए. उम्मीद करते हैं कि सभी सुरक्षित हों. मैं सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.
http://भारत सरकार की गाइड-लाइन के अनुसार लिया जाएगा लॉकडाउन के संबंध में फैसला : भूपेश








