महासमुंद. समाजेवी व सामाजिक संगठनों ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए 57 हजार पांच सौ रुपए का सहयोग किया है. उक्त राशि विधायक निवास पहुंचकर विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को सौंपी गई. जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने सभी का आभार जताया है. रविवार को गुजराती समाज के योगेश गंडेचा, मेहूल सूचक, हितेश चौहान व भावेश राजा, विधायक निवास पहुंचे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विधायक श्री चंद्राकर को 31 हजार रुपए की राशि सौंपी. इसी तरह वार्ड 29 के युवा पार्षद निखिल मनोजकांत साहू ने 11 हजार रुपए का सहयोग किया. इस दौरान पार्षद श्री साहू के साथ शाहबाज राजवानी व रत्नेश साहू मौजूद थे.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 और नए मामले, अब 20 एक्टिव केस
पार्षद श्री साहू ने विधायक श्री चंद्राकर को राशि सौंपते हुए बताया कि वार्ड में उनके द्वारा जरूरतमंदों को भोजन का पैकेट के साथ जरूरी राहत सामाग्री वितरित की जा रही है. जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने युवा पार्षद श्री साहू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपदा की इस घड़ी में गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का काम है. इसके पूर्व स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती कामिनी चंद्राकर ने 5500 रुपए तथा कुर्मीपारा जगनाथी चैक निवासी शेखर चंद्राकर ने दस हजार का सहयोग किया.
http://VIDEO : उर्वशी रौतेला का नया गाना ‘कंगना विलायती’ रिलीज







