नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी लोग उनकी बल्लेबाजी के कायल हैं. सचिन ने अपने पूरे करियर में गेंदबाजों की धुनाई के लिए प्रैक्टिस में कई तरकीबें अपनाईं. सचिन ने पुराने मैच प्रैक्टिस का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उनके इस शानदार और अनोखे मैच प्रैक्टिस के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सचिन तेंदुलकर ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें वो पानी से भरी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
http://दो दिन में निपटा लें ये काम, नहीं तो बेकार हो जाएगा आपका PAN कार्ड
सचिन ये प्रैक्टिस टेनिस गेंद से कर रहे हैं जिसमें गेंद पिच पर पड़कर काफी तेजी से आ रही है. हैरानी की बात ये है कि सचिन तेंदुलकर इतनी मुश्किल पिच पर भी गेंद का अंदाजा लगाते हुए बेहतरीन शॉट्स खेल रहे हैं. इस दौरान गेंदबाज उन्हें बाउंसर भी फेंक रहे हैं लेकिन सचिन उन्हें बखूबी से खेल रहे हैं. हालांकि एक गेंद जरूर उनकी कोहनी पर लगती है जिसे गेंदबाज अपनी जीत समझते हैं और खुशी से चिल्लाने लगते हैं. सचिन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसमें बेहद खूबसरत कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘खेल के लिए प्यार और जुनून आपको प्रैक्टिस करने के नए तरीके खोजने में मदद करता है और सबसे ज्यादा आपको इसमें मजा आता है.’
http://विद्यार्थी बनाएंगे सोलर लैंप, आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
Love and passion for the game always helps you find new ways to practice, and above all to enjoy what you do.#FlashbackFriday pic.twitter.com/7UHH13fe0Q
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 27, 2019











